मोटापा कम करने के लिए प्रतिदिन करें सिर्फ 1 योगासन | नौकासन की विधि, लाभ एवं सावधानियां - साधक अंशित


अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन सिर्फ 1 योगासन का अभ्यास करना चाहिए और वह योगासन है नौकासन (Boat Pose)

योग प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने (Natural Weight Loss) के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है. अगर आप तेजी से वजन कम करना (Weight Loss) चाहते हैं तो वजन कम करने के लिए नौकासन (Boat Pose) से बेस्ट और कुछ नहीं हो सकता है।

नौकासन योग करते समय हमारे शरीर का आकार नौका यानि नाव(Boat) के समान रहता है इसीलिए इस योग को नौकासन और अंग्रेजी में Boat Pose कहा जाता हैं। वजन को नियंत्रित करने तथा पेट की चर्बी कम करने और कमरदर्द को कम करने के लिए यह एक उपयोगी योगासन हैं।

जो लोग अपने बढ़े हुए पेट तथा मोटापे से परेशान है या जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है उन्होंने नौकासन योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। यह योगासन दिखने में तो आसान है पर शुरुआत में इस आसन को करने में आपको मुश्किल पड़ सकती हैं। रोजाना अभ्यास के साथ आप नौकासन योग में महारत हासिल कर इसके लाभ ले सकते हैं।

कोई भी योग करते समय उसे सही तरीके से करना जरुरी होता है अन्यथा उस योग से लाभ होने की जगह आपको उससे हानि भी हो सकती हैं।


नौकासन के फायदे

•मोटापा(Obesity) : नौकासन के नियमित अभ्यास से मोटापा तेजी से कम होता हैं।

•पेट की चर्बी(Belly Fat) : नौकासन करने से पेट पर जमी हुई अतिरिक्त चर्बी तेजी से गायब हो जाती हैं। आप के पेट के आकार के साथ-साथ कमर का आकार भी पहले से छोटा हो जाता है।

•पाचन शक्ति(Digestion) : नौकासन का रोजाना अभ्यास करने से पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं। आपको बदहजमी, गैस, कब्ज और पेट फूलना जैसी समस्या से आराम मिलता हैं।

•स्नायु(Muscles) : नौकासन करने से पेट, कमर, पीठ और पैर के स्नायु मजबूत बनते हैं। आपका शरीर सुडौल और आकर्षित बनता हैं।

•किडनी(Kidney) : नौकासन करने से किडनी सुचारु रूप से काम करती हैं। Creatinine level कम करने के लिए नौकासन योग मददगार साबित हुआ हैं।

•मेरुदंड(Spine) : नौकासन करने से आपका मेरुदण्ड मजबूत और लचीला बना रहता है। और आपको बार-बार होने वाले कमरदर्द से भी आराम मिलता हैं।

•हर्निया(Hernia) : हर्निया रोग से पीड़ित लोगो के लिए यह उपयोगी योगासन माना जाता हैं।


नौकासन में क्या सावधानी बरतें

•कम ब्लड प्रेशर (Low BP), माइग्रेन और रीढ़ के हड्डी से जुड़ी गंभीर समस्या है तो आपको नौकासन नहीं करना चाहिए।

•अस्थमा और दिल के मरीज यह आसन न करे।

•अगर आपका हाल ही में कोई पेट का ऑपरेशन हुआ है तो आप नौकासन नहीं कर सकते हैं।

•यह योग गर्भावस्था और मासिक धर्म के पहले दो दिन में नहीं करना चाहिए।

•ऐसे तो यह योग हर्निया में लाभकारी है पर अगर आपको हर्निया की शिकायत है तो अपने डॉक्टर की सलाह से ही आपको नौकासन योग करना चाहिए।

नौकासन सिर के बालों से लेकर पैरों के नाखुनो तक लाभकारी माना जाता हैं। नौकासन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले और योग प्रशिक्षक से सीख कर या उनकी देखरेख में ही इस योगासन का अभ्यास करें।


नौकासन की विधि का पूरा वीडियो देखे यहाँ????



Tags:

मोटापा कम करने के लिए योगासन motapa kam karne ke liye yoga in hindi motapa kam karne ke liye yogasan motapa kam karne ke liye yoga video motapa kam karne ke liye yoga abhyas motapa kam karne ke liye yoga exercise motapa kam karne ke liye yoga tips पेट का मोटापा कम करने के लिए योगासन नौकासन कैसै करें naukasana for belly fat naukasana benifits in hindi naukasana kaise kare naukasana ke fayde vajan kam karne ke liye yogasan vajan kam karne ke liye yoga boat pose Yoga For Weight Loss in Kanpur Yoga Classes in Kanpur Best Yoga Instructor in Kanpur Best Yoga Institute in Kanpur Good Yoga Teachers in Kanpur Best Yoga Teacher Courses in Kanpur Best Yoga Classes in Kanpur Top Yoga Classes in Kanpur Best Yoga Center in Kanpur Top Yoga Center in Kanpur Best Yoga Courses in Kanpur Yoga Teacher Courses in Kanpur Sadhak Anshit Sadhak Anshit Yoga Foundation

Leave a Message

×
×
WhatsApp Google Map

Safety and Abuse Reporting

Thanks for being awesome!

We appreciate you contacting us. Our support will get back in touch with you soon!

Have a great day!

Are you sure you want to report abuse against this website?

Please note that your query will be processed only if we find it relevant. Rest all requests will be ignored. If you need help with the website, please login to your dashboard and connect to support

;